रायगढ़ में पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंजाम: पत्नी की गला रेतकर हत्या

रायगढ़: जिले के सांगीतराई इलाके में चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी के झगड़े ने भयानक रूप ले लिया। पति ने अपनी पत्नी निशा चौहान पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी गला रेत दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, निशा चौहान और उसके पति के बीच अक्सर चरित्र शंका को लेकर विवाद होता था। 31 दिसंबर की घटना में दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आक्रोश में आकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया

महिला खून से लथपथ वहीं गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस कार्रवाई

जुटमिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू कर दी है। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।