अबूझमाड़ में जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, हमलावर फरार

नारायणपुर: जिले के अबूझमाड़ थाना सोनपुर क्षेत्र के ग्राम इरपानार में 30 दिसंबर की शाम को 48 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का कारण बताया जा रहा है जादू-टोना और अंधविश्वास का संदेह

घटना का भयावह विवरण

मृतका के पति लक्ष्मण मेटामी जब अपने साले के घर गए हुए थे, उसी दौरान मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने साथियों के साथ महिला के घर में घुस आया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और फरसा की बेंट से महिला के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ हमला किया। इस हमले में महिला मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठी

पुलिस ने बताया कि यह हत्या अंधविश्वास और टोनही के संदेह पर की गई, जो क्षेत्र में फैली कुरीतियों और सामाजिक जागरूकता की कमी को उजागर करती है।

पुलिस कार्रवाई

थाना सोनपुर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध क्रमांक 12/2025 दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे को हिरासत में ले लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सामाजिक अंधविश्वास और जानलेवा टोनही के मामलों पर कानूनी कार्रवाई तेज़ रहेगी, और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।