रायपुर: 2880 करोड़ रुपये के शराब घोटाला ट्रायल 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसी वजह से पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया की आज की पेशी भी 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। उनके अधिवक्ता फैज़ल रिजवी ने बताया कि अंतिम चालान पेश हो चुका है, इसलिए ट्रायल के दौरान सौम्या की सुनवाई उसी दिन होगी। तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा।
गिरफ्तारी और रिमांड की जानकारी
सौम्या चौरसिया को 16 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तीन दिन की रिमांड पर रखा गया और उसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।
ईओडब्ल्यू केस में नया मोड़
सौम्या के बयान के बाद, ईओडब्ल्यू के केस में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त और निलंबित IAS अधिकारी निरंजन दास को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अगले दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा। अनुमान है कि दास की पेशी भी 13 जनवरी तक बढ़ा दी जाएगी।
