बिलासपुर: जिले के रतनपुर क्षेत्र के सांधी पारा में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। खड़े ट्रेलर में अचानक आग लगने से 3 साल के मासूम अनमोल यादव की जलकर मौत हो गई।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (CG10 BJ 9291) की सीट पर सो रहे अनमोल यादव के ऊपर अचानक आग फैल गई। हादसे के समय ट्रेलर खड़ा था और मासूम सो रहा था। आग इतनी तेज थी कि अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई।
पिता संजय यादव पेशे से ट्रेलर ड्राइवर हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में गहरा मातम पसरा है।
