रायगढ़: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में ग्राम खोखरा, थाना पुसौर में आबकारी विभाग की टीम ने 6 लीटर महुआ शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
आबकारी विभाग को मिली शिकायत के आधार पर 29 दिसंबर को आरोपी देवनारायण यादव (55 वर्ष, पुत्र स्व. चैतराम यादव, निवासी ग्राम खोखरा) के मकान में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान मकान के एक कमरे से महुआ शराब बरामद हुई।
-
5 लीटर क्षमता के प्लास्टिक जरीकेन में 4 लीटर
-
2 लीटर क्षमता की हरी बोतल में 2 लीटर
कुल 6 लीटर महुआ शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बताई गई है।
पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत अपराध क्रमांक 107/2025 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में आबकारी उप-निरीक्षक याजेंद्र मेहर और मुख्य आरक्षक लालसिंह कंवर का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
