रायपुर: फाफाडीह एक्सप्रेस वे के पास अवैध रूप से शराब बेचते दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना गंज पुलिस को सूचना मिली थी कि फाफाडीह ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति अपने पास शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम भेजकर मुखबीर द्वारा बताए गए व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राहुल सोना और सोनू बाघ बताया। तलाशी के दौरान उनके पास रखे थैले से कुल 71 पौवा देशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7,100 रुपये बताई गई। आरोपियों के पास शराब रखने और बेचने के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 330/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
-
राहुल सोना, पिता लाजों सोना, उम्र 32 वर्ष, निवासी चाम द्वामनद्रींगा, थाना काटाभांजी, जिला बलांगीर, उड़ीसा।
-
सोनू बाघ, पिता हरे मोहरिया, उम्र 33 वर्ष, ग्राम दामनढोंगा धाला, थाना काटाभांजी, जिला बलांगीर, उड़ीसा।
