रायपुर: बैजनाथपारा इलाके में एक युवक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चलाते हुए जमकर उत्पात मचाया, जिससे कई वाहन टकरा गए और वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी युवक राहुल ठाकुर को गिरफ्तार किया।
राहुल ठाकुर, जो यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं, ने बैजनाथपारा में तेज रफ्तार में वाहन चलाकर इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई की। आरोपी युवक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद पिस्टल लेकर वापस लौटा।
कोतवाली पुलिस ने राहुल ठाकुर और उसके साथी पारस वाधवा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान राहुल के पास सिक्स राउंड पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और MD Drugs बरामद हुए।
स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बैजनाथपारा में रातभर दुकानें खुली रहती हैं और नशे का कारोबार गुर्गों के माध्यम से किया जाता है। खबरों और शिकायतों के बावजूद पुलिस की कार्रवाई कमज़ोर रहने के कारण इलाके में किसी भी समय बड़ी वारदात होने का खतरा बना हुआ है।