देशभर से बड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। गोवा अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है, वहीं संसद में बहस के स्तर को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज़ हो गई है। दिल्ली में सर्दी और कोहरे ने दस्तक दे दी है, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मणिपुर के दौरे पर रवाना होंगी।
गोवा अग्निकांड: थाईलैंड में क्लब मालिक लूथरा बंधु हिरासत में
गोवा के नाइटक्लब में हुई भीषण आग, जिसमें 25 लोगों की जान गई, के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।
भारत के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में क्लब मालिक लूथरा बंधुओं को हिरासत में लिया है।
भारत सरकार ने लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं और अगला कदम उन्हें पूरी तरह रद्द करने का हो सकता है।
