प्लेसमेंट कैंप 4 दिसंबर को: 530 पदों पर होगी भर्ती
सुरक्षा, हाउसकीपिंग और बैंकिंग सेक्टर में रोजगार के अवसर, 10वीं पास से स्नातक तक कर सकेंगे आवेदन
दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग में 4 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में कुल 530 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कैंप में कायरोस सिक्युरिटी, हेल्थ एवं कम्पोजिट सर्विस प्रा. लि. हैदराबाद द्वारा सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग समेत कई पदों पर भर्ती होगी। वहीं मुथुत माइक्रोफाइन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ द्वारा रिलेशनशिप ऑफिसर और ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
16 से 25 हजार रुपए तक वेतन
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए वेतन 16,000 रुपए से 25,000 रुपए तक निर्धारित है। भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदक पात्र होंगे। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, Chhattisgarh Rozgar App या रोजगार कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।
आवश्यक दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग ने बताया कि इच्छुक आवेदक नीचे दिए गए मूल दस्तावेजों और उनकी छायाप्रतियों के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हों—
-
शैक्षणिक प्रमाण पत्र/अंकसूची
-
पहचान पत्र (मतदाता कार्ड/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड)
-
रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र
-
छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
रोजगार मेला युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
