केंद्र से लौटी महिला IRS अफसर को वित्त विभाग में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी
आईआरएस 2005 बैच की तरन्नुम वर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन ज्वाइन किया
रायपुर। भारतीय राजस्व सेवा (IRS) 2005 बैच की अधिकारी तरन्नुम वर्मा मलिक ने प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ शासन ज्वाइन कर लिया है। वे अब तक संयुक्त आयकर आयुक्त भिलाई, अपील सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। हालांकि उनकी विभागीय नियुक्ति अभी तय नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार, उन्हें वित्त विभाग में संचालक स्तर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि उनका अनुभव और फील्ड कार्यों की विशेषज्ञता विभाग के लिए लाभकारी साबित होगी।
गौरतलब है कि श्रीमती वर्मा के पति प्रभात मलिक वर्तमान में संचालक उद्योग के पद पर कार्यरत हैं। इसलिए माना जा रहा है कि दंपती अब राज्य प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे।
