नई दिल्ली: महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा और 5 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। BCCI ने इसके डेट और वेन्यू का आधिकारिक एलान कर दिया है।
सीजन के मुकाबले नवी मुंबई और वड़ोदरा में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट दो हाफ में आयोजित होगा। पहला हाफ DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला वड़ोदरा में खेला जाएगा।
DY पाटिल स्टेडियम ने पहले भी महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल होस्ट किया है।
WPL 2026 के चौथे सीजन में फटाफट क्रिकेट के लिए फैन्स को अब बस 9 जनवरी का इंतजार करना होगा।