रायगढ़: रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी ने 7 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतिका अपने मामा के घर पर रहती थी और वह दूसरी कक्षा की छात्रा थी। बुधवार सुबह उसकी लाश मामा के पड़ोसी के घर में मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्राथमिक पोस्टमार्टम में बच्ची के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अब इस हत्या के मामले में गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
