बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में चयनित जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को सोमवार को कलेक्टर दीपक सोनी ने सम्मानित किया। कलेक्टर ने युवाओं को गुलदस्ता देकर बधाई दी और उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चयनित युवाओं के अभिभावक भी मौजूद थे।
कलेक्टर ने युवाओं से संक्षिप्त परिचय प्राप्त किया और पीएससी की तैयारी व चयनित पद के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नवप्रेरणा कोचिंग संचालित की जा रही है। साथ ही उड़ान आईएएस एकेडमी के साथ एमओयू के तहत 40 चयनित युवाओं को निःशुल्क आवासीय कोचिंग की सुविधा भी मिलेगी।
इस बार पीएससी में जिले के 6 युवाओं का चयन हुआ है, जिनमें से चार युवाओं ने कलेक्टर से मुलाकात की:
हितेंद्र सिंह बाघे – उप पुलिस अधीक्षक, टिकुलिया भाटापारा
देवाशीष शर्मा – आबकारी उपनिरीक्षक, कटगी
ओजस्वी कुमार पटेल – सहकारिता विस्तार अधिकारी, हरिनभट्ठा पलारी
करन सोनी – नायब तहसीलदार, नेवधा
कलेक्टर ने कहा कि ऐसे युवा न केवल जिले का गौरव बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।