जांजगीर: जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने थाने आई पीड़ित महिला से पैसे की मांग की।
मामला तब सामने आया जब पीड़ित महिला मारपीट की शिकायत दर्ज कराने थाना बिर्रा पहुंची। इस दौरान प्रधान आरक्षक ने महिला से पैसे की मांग की। जब शिकायत जांजगीर एसपी तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरक्षक को थाने से हटाकर लाइन भेजा और निलंबित कर दिया।
एसपी ने कहा कि किसी भी तरह की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून के तहत सभी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
