दुर्ग में जुआ फड़ पर छापा: 39 जुआरी गिरफ्तार, 9 लाख 25 हजार रुपए जब्त

दुर्ग में जुआ फड़ पर छापा: 39 जुआरी गिरफ्तार, 9 लाख 25 हजार रुपए जब्त

दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ फड़ पर दबोचे 39 आरोपी

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर CRIME उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात्रि 12 बजे दुर्ग गया नगर में चल रहे लंबे समय से सक्रिय जुआ फड़ पर छापा मारा।

कार्रवाई में 39 जुआरी गिरफ्तार किए गए और उनके पास से 9 लाख 25 हजार रुपए जब्त किए गए। बताया गया है कि यह जुआ फड़ भागवत नामक व्यक्ति के घर में कई दिनों से लगातार चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त संदेश है और भविष्य में भी जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।