गोदाम में तहसीलदार ने मारी रेड…248 क्विंटल अवैध धान जब्त

कोंडागांव। जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर नकेल कसने प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देश पर की गई औचक जांच में कुल 248 क्विंटल धान जब्त किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अजय उरांव के नेतृत्व में तहसीलदार माकड़ी तथा खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के कई स्थानों पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान—

  • ग्राम पंचायत सोड़सिवनी (तितना) में दीपक साहू के कब्जे से 82.80 क्विंटल धान,

  • ग्राम पंचायत लुभा के घूमेंद्र पाण्डेय से 86 क्विंटल धान,

  • ग्राम हाड़ीगांव में रोहित नेताम के गोदाम से 80 क्विंटल धान जब्त किया गया।

प्रशासन ने बताया कि अवैध धान भंडारण और खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।