बिलासपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची ने शुक्रवार को वेलकम डिस्टिलरीज़ प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू बाबु को गिरफ्तार किया। वह छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों राज्यों में चल रहे शराब घोटाले में संदिग्ध हैं।
सूत्रों के अनुसार, कथित घोटाले की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई थी और इसी मॉडल को झारखंड में भी अपनाने का आरोप है। इस घोटाले का उद्देश्य निजी लाभ और अवैध आर्थिक फायदा उठाना बताया जा रहा है। दोनों राज्यों में चल रही जांच को आपस में जुड़ा माना जा रहा है।
झारखंड ACB की टीम बिलासपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से राजेंद्र जायसवाल को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी वित्तीय अनियमितताओं और अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपों के आधार पर की गई है। मामला फिलहाल जांचाधीन है और आगे की कार्रवाई जारी है।
