कोरबा: डकैतों ने सौम्या चौरसिया का नाम लिया, किराना कारोबारी के घर डकैती का सनसनीखेज मामला

कोरबा: ग्रामीण इलाके में देर रात एक सनसनीखेज डकैती की वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। सोनगुड़ा के ग्राम तराईडांड़ में एक किराना कारोबारी शत्रुघ्न दास महंत के घर लगभग डेढ़ दर्जन सशस्त्र डकैतों ने घुसकर परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बनाकर उनकी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया।

डकैतों ने पहले घर की जानकारी ली और पूछताछ के दौरान सौम्या चौरसिया के पैसे के बारे में पूछा। इसके बाद लुटेरों ने घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और लाखों का कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का और बालको थान प्रभारी अभिनव कांत सिंह सहित पुलिस की आला टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल, डकैतों के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

पुलिस अब छानबीन और अपराधियों की खोजबीन में जुटी हुई है और मामले की तह तक पहुँचने के लिए दलबल सहित इलाके में लगातार गश्त जारी है।