रायपुर: आज दो वार्डों में पानी सप्लाई बाधित रहेगी

 अवतिविहार टंकी में डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदलने का काम, महर्षि वाल्मिकी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड प्रभावित

रायपुर: नगर निगम जोन 9 क्षेत्र स्थित अवतिविहार पानी टंकी में आज डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदलने का काम किया जाएगा, जिसके कारण महर्षि वाल्मिकी वार्ड और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि अवतिविहार ओवर हेड टंकी में वर्तमान में सिंगल वाल्व लगा हुआ है, जिसे डबल वाल्व किया जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान टंकी में जलभराव नहीं होगा, जिससे संबंधित वार्डों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। काम पूरा होने के बाद शनिवार सुबह से जल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

नगर निगम के अनुसार, शहर में कुल 43 पानी टंकियां हैं, जिनमें से केवल 5 टंकियों में डबल वाल्व लगा हुआ है। बाकी 39 टंकियों में सिंगल वाल्व होने की वजह से अचानक वाल्व जाम या खराब होने पर पूरा टंकी खाली करके नया वाल्व लगाना पड़ता है, जिससे लाखों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए जल विभाग ने बाकी पानी टंकियों में डबल वाल्व लगाने के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि आज पानी की आपूर्ति में होने वाली असुविधा के दौरान आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें।