कॉलेजों की संबद्धता और आर्थिक लेन-देन में अनियमितताओं का मामला
दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में घोटाले का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, कुलसचिव और पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार यह मामला वर्ष 2018 का है, जिसमें कॉलेजों को संबद्धता देने और आर्थिक लेन-देन में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। लोक सेवा आयोग ने इस मामले की जांच के बाद संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
