रायपुर: टैगोर नगर में एक बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा से iPhone 13 झपटकर चोरी कर लिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार, वल्लभ नगर निवासी मोह याकूब गनी की बेटी अलफिया गनी 12 नवंबर की शाम करीब 6:35 से 6:45 बजे के बीच ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने हाथ में पकड़े मोबाइल फोन को झपट लिया और फरार हो गया।
छात्रा ने हमले के समय आरोपी का हुलिया या बाइक नंबर तक नहीं देखा। चोरी हुए iPhone की कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
