Bihar Exit Poll: नीतीश कुमार की भूमिका बनी निर्णायक, JDU ने पलट दिया खेल

Patna। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का जनता को बेसब्री से इंतजार है। मतगणना 14 नवंबर से शुरू होगी, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों ने पहले ही राजनीतिक हलचल मचा दी है। एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है, लेकिन इस बार नीतीश कुमार और उनकी JDU की भूमिका निर्णायक बन गई है।

एग्जिट पोल में JDU की अहमियत

एग्जिट पोल में एनडीए को कुल 121 से 141 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें भाजपा को 50-56 सीटें मिल सकती हैं, जबकि JDU 56-62 सीटों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर सकती है। इस लिहाज से सरकार बनाने में JDU की भूमिका अहम हो गई है।

विश्लेषकों का कहना है कि जहां नीतीश कुमार नेतृत्व करेंगे, वहां सरकार बनेगी। अगर नीतीश एनडीए के साथ बने रहते हैं, तो एनडीए की सरकार बनने की संभावना मजबूत है। वहीं, अगर वह महागठबंधन में शामिल होते हैं, तो आरजेडी की 67-76 सीटों और JDU की 56-62 सीटें मिलाकर महागठबंधन आसानी से सरकार बना सकता है।

महागठबंधन की स्थिति

एग्जिट पोल के अनुसार महागठबंधन को 98-118 सीटें मिल सकती हैं। इसमें आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

  • आरजेडी: 67-76 सीटें

  • कांग्रेस: 17-21 सीटें

  • विकासशील इंसान पार्टी: 3-5 सीटें

  • वामपंथी दल: 10-14 सीटें

  • इंडिया इंक्लूसिव पार्टी: 0-1 सीट

राजनीतिक रणनीति और भविष्य

नीतीश कुमार की रणनीति इस बार चुनाव नतीजों में निर्णायक साबित हो सकती है। उनके कदम यह तय करेंगे कि बिहार में एनडीए सरकार बनेगी या महागठबंधन की सरकार। एक्सिस माय इंडिया के आंकड़े स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि बिहार की सत्ता में JDU की भूमिका सबसे अहम है।

You missed