रायपुर: पान ठेले वाले को कार ने कुचला, अस्पताल में मौत

रायपुर। तिवरैया मोड़ के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें 65 वर्षीय वृद्ध मनीराम वर्मा (पिता लग्गू राम वर्मा, गोड़ही निवासी) की मौत हो गई। मनीराम तिवरैया मोड़ के पास पान ठेला चलाते थे।

बताया गया है कि दोपहर के समय मनीराम आराम कर रहे थे, तभी इंद्र कुमार (पिता मंतराम, गोड़ही निवासी) अपनी कार CG 04 QZ 8613 से उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, इंद्र कुमार कार चलाना सीख रहा था और दिवाली पर ही गाड़ी खरीदी थी। आरोपी और मृतक दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपी और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। यह हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ।