रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बताया गया है कि बघेल अपने परिचित के घर में छिपा हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के शिवेंद्र वर्मा (सड्डू निवासी) और अजय यादव के धरमनगर टिकरापारा स्थित घरों पर छापा मारा और उनसे पूछताछ की।
तलाशी और गिरफ्तारी का कारण:
अमित बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को तोड़ने और अग्रसेन महाराज एवं सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल जी पर टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने रायपुर में अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराई।
फिर भी बघेल की तलाश जारी:
अमित बघेल के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज में अलग-अलग थानों में शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस कई टीमों के माध्यम से उन्हें पकड़ने और पूछताछ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
