डिप्टी CM अरुण साव आज रेडियो पर साझा करेंगे बस्तर ओलंपिक 2025 की जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सुबह 9 बजे रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर ओलंपिक-2025 से जुड़ी विस्तृत जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम में ओलंपिक की तैयारियों, प्रतियोगिताओं और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बस्तर ओलंपिक-2025 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं में प्रतिभा और कौशल को बढ़ावा देना है। इसके तहत पहले ही विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं, जिनमें खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र के बेहतरीन प्रतिभागियों के रूप में उभरे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तर और संभाग स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस प्रक्रिया से केवल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान नहीं होगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा।

You missed