रायपुर। माना इलाके के ग्राम बरौदा में एक वृद्ध महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को सुबह 11.40 बजे घरेलू विवाद के दौरान महिला के दामाद वीरेंद्र कुर्रे ने अपनी सास राजबाई को बंधक बनाकर 65 से अधिक हाथ मुक्कों से मारपीट की और गंभीर चोटें पहुंचाईं।
घायल महिला को परिवार के अन्य सदस्यों ने डीकेएस अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तीन दिन के इलाज के बावजूद रात में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी दामाद फिलहाल पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।
