कोरबा में वकील के परिवार पर हमला, आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश घर में घुसे

कोरबा। मानिकपुर क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता दिलीप मिरी ने पुलिस से शिकायत की है कि पुरानी बस्ती निवासी शत्रुघ्न राजपूत और उनके लगभग 15-20 साथियों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकियां दी।

अधिवक्ता मिरी के अनुसार, उनका परिवार दादर खुर्द में रहता है। वह पिछले 10 महीने से घर से बाहर थे। अप्रैल महीने में शत्रुघ्न राजपूत और उसके साथी नशे की हालत में उनके घर पहुंचे। बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और घर के आसपास भय और आतंक का माहौल बनाया।

परिवार की ओर से बताया गया कि घटना के समय वे भयभीत होकर चुप रह गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

You missed