CM साय ने मंत्रालय में ‘वंदे मातरम्’ प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ‘वंदे मातरम्’ गीत पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने X पोस्ट में लिखा, “वंदे मातरम् सुजलां सुफलाम् मलयजशीतलाम् शस्यश्यामलाम् मातरम्।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्षभर चलने वाले ‘वंदे मातरम्’ स्मरणोत्सव का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ इस अवसर पर किया गया। प्रदर्शनी के दौरान सामूहिक गायन और स्मारक सिक्के का विमोचन भी हुआ।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह गीत भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा रहा है और यह मातृभूमि की शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक है। प्रदर्शनी ने स्वतंत्रता संग्राम, सांस्कृतिक चेतना और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अमर गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।