रायगढ़: 90 हजार राशन कार्ड फर्जी, सत्यापन में देरी पर उठ रहे सवाल
रायगढ़: जिले में राशन कार्डों के सत्यापन का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। केंद्र सरकार ने लगभग 1,61,000 राशन कार्डों को संदिग्ध मानते हुए सत्यापन के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक केवल 70,000 कार्डों का ही सत्यापन हो पाया है। शेष लगभग 90,000 कार्डों में अभी भी राशन जारी हो रहा है।
केंद्र सरकार की सूची में उन कार्डधारकों को शामिल किया गया था जिनके नाम, पता, आधार नंबर या बायोमैट्रिक्स में विसंगतियां थीं। रायगढ़ जिले में इस सूची में 1,61,000 सदस्य शामिल हैं, जिनमें से कई अपात्र हैं या लंबे समय से राशन नहीं ले रहे।
वहीं, विपक्षी कांग्रेस का आरोप है कि विभाग जानबूझकर सत्यापन में देरी कर रहा है ताकि फर्जी कार्ड और गड़बड़ियां उजागर न हों। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के कार्यकाल में कई फर्जी राशन कार्ड बनाए गए और उनके माध्यम से राशन का गलत आवंटन हुआ।
इस मामले में विभाग की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अगर सत्यापन समय पर होता, तो बड़ी गड़बड़ियां सामने आ सकती थीं।
