बलरामपुर: ट्रैक्टर से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार
बलरामपुर: पुलिस ने अंतराज्यीय नशा तस्कर को पकड़ते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में 106 किलो गांजा जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी NH 343 मार्ग से उड़ीसा से गांजा लेकर बिहार जा रहा था।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोका और जांच की। आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर 8 बोरी गांजा रखा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह गिरफ्तारी अवैध नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
