सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा को मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है।
घटना का विवरण:
-
तारीख: 3 नवंबर 2025
-
स्थान: थाना लखनपुर, पुहपुटरा मार्ग
-
वाहन: नई ग्रैंड विटारा कार
-
आरोपी: जगत राम राजवाडे (कोरजा नवापारा) और अरविंद राजवाड़े (भिट्ठी कला)
ट्रैफिक गस्त के दौरान टीम ने कार को ओवरटेक करते समय चालक की हड़बड़ाहट पर शक किया। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि कार में गांजा रखा है। तलाशी लेने पर कार में कुल 54 पैकेट गांजा मिले, जिनका कुल वजन 56.559 किलोग्राम था। जप्त गांजे का बाजार मूल्य लगभग ₹12,00,000 बताया गया है।
कानूनी कार्रवाई:
दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 सी के तहत गिरफ्तार किया गया और विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में पेश कर जेल दाखिल कराया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में रंजीत गुप्ता के साथ आबकारी उप निरीक्षक तेजराम केहरी, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, अंजू एक्का, तथा आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता की टीम की यह अब तक की सबसे बड़ी गांजा पकड़ने की कार्रवाई है। इससे पहले पिछले साल मुकेश राम यादव को 40 किलो गांजा के साथ फोर्ड इको स्पोर्टस कार में पकड़ा गया था, जिसे न्यायालय ने 14 वर्ष सश्रम कारावास और ₹1,00,000 जुर्माना सुनाया था।इस कार्रवाई से नशीले पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है और सरगुजा क्षेत्र में आबकारी उड़नदस्ता की प्रभावी भूमिका को फिर से साबित किया गया।
