मनेन्द्रगढ़ में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, सामान और वाहन जलकर हुए खाक

मनेन्द्रगढ़ में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, सामान और वाहन जलकर हुए खाक

चैनपुर इलाके में देर रात लगी भीषण आग, दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया गया

मनेन्द्रगढ़। शहर के चैनपुर इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री लपटों में घिर गई, जिसमें प्लास्टिक सामग्री सहित एक वाहन भी जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के कार्य में एसईसीएल कर्मियों, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

You missed