अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से कैदी फरार! जेल वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पुलिस खाक छान रही
रात 3 बजे सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागे दो कैदी — फरार कैदियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम
अंबिकापुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से दो कैदी फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना बीती रात करीब 3 बजे हुई, जब दोनों कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार, ये कैदी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड में भर्ती थे। रात में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की निगरानी के बावजूद, दोनों ने योजना बनाकर फरार होने का रास्ता खोज लिया। यह घटना जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया।
बताया गया है कि फरार कैदियों ने कुछ दिन पहले जेल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसके बाद उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद वे भागने में सफल रहे।
पुलिस ने फरार कैदियों की तलाशी अभियान शुरू कर दी है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी घटना की सभी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं और जल्द ही दोनों कैदियों को पकड़ने का दावा कर रहे हैं।
इस घटना ने न केवल मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं, बल्कि जेल प्रशासन और पुलिस दोनों के लिए सतर्कता बढ़ाने की चुनौती भी पेश की है।
