रायपुर में पुलिस का ऑपरेशन क्लीनस्वीप! 100 बदमाश धराए, दीपावली पर शहर हुआ हाइट अलर्ट…

रायपुर में पुलिस का ऑपरेशन क्लीनस्वीप! 100 बदमाश धराए, दीपावली पर शहर हुआ हाइट अलर्ट…”

अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो दिन में दर्जनों गिरफ्तारियां, रायपुर की गलियों में सुरक्षा का पहरा

रायपुर। दीपावली के जश्न के बीच राजधानी रायपुर में पुलिस ने अपराधियों पर कड़ी नकेल कसते हुए बड़ा अभियान चलाया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में शहरभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतते हुए पुलिस ने पिछले दो दिनों में 100 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें 91 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 6 पर आर्म्स एक्ट और 4 पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।

रायपुर पुलिस की सक्रियता का असर साफ दिखा — विगत वर्ष की तुलना में इस बार अपराध दर में उल्लेखनीय कमी आई है। त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस बल दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहा। नवा रायपुर और नेशनल हाईवे पर फटाखे फोड़कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।

अलग-अलग थानों की कार्रवाई में कई अहम अपराधों का खुलासा हुआ है।

  • आजाद चौक थाना क्षेत्र में दो प्रकरणों में चार आरोपी गिरफ्तार।

  • डीडी नगर में तीन आरोपी, टिकरापारा में एक, तेलीबांधा में दो नाबालिग पकड़े गए।

  • अभानपुर थाना क्षेत्र में एक आरोपी हिरासत में लिया गया।
    इसके अलावा सिलतरा चौकी क्षेत्र में हुई लूटकांड की घटना को पुलिस ने मात्र दो घंटे में सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

हादसों में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए पुलिस ने विशेष सतर्कता दिखाई। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए AIIMS रायपुर भेजा गया, जहां फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

बीती रात भानपुरी क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।

त्योहारों के दौरान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और संयम बनाए रखें, अवैध शराब का विक्रय या नशे की स्थिति में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचें। पुलिस का कहना है कि अपराध और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।