लालच ने तोड़ी रिश्तों की दीवार… सगे भाई ने लूट ली भाई की ज्वेलरी दुकान, 35 लाख के गहनों संग फुफेरे भाई सहित गिरफ्तार!

लालच ने तोड़ी रिश्तों की दीवार… सगे भाई ने लूट ली भाई की ज्वेलरी दुकान, 35 लाख के गहनों संग फुफेरे भाई सहित गिरफ्तार!”

सुपेला पुलिस की बड़ी सफलता — पारिवारिक रिश्तों के पीछे छिपा था चोरों का जाल, सोने के मंगलसूत्र गलाकर बनाए गए बिस्किट

सुपेला/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लालच ने भाईचारे को कलंकित कर दिया। सगे भाई ने अपने ही भाई की ज्वेलरी दुकान में चोरी कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार सोनी को उसके फुफेरे भाई सुरेंद्र सोनी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से लाखों के सोने के गहने और नगदी जब्त हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रवि सोनी ने 14 अक्टूबर को थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी, जो करीब 9 माह से कान्ति ज्वेलर्स, कोहका में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था, उसने दुकान के लाकर में रखे 40 नग विभिन्न प्रकार के सोने के मंगलसूत्र (कीमत लगभग ₹35 लाख) चोरी कर लिए।

घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसीसीयू यूनिट और पुलिस चौकी स्मृतिनगर की टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी और त्रिनयन ऐप की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी राजकुमार सोनी को रायपुर की ओर जाते देखा गया। जांच में सामने आया कि वह अपने फुफेरे भाई सुरेंद्र सोनी के संपर्क में है, जो रायपुर में सोना गलाने का काम करता है।

पुलिस ने दुर्ग ब्राह्मणपारा स्थित आरोपी के किराये के मकान में दबिश दी, जहां से 29 मंगलसूत्र11 मंगलसूत्र गलाकर बने दो सोने के बिस्किट, और ₹2 लाख नगद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रमोद रूसिया, उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चोरी किए गए बाकी गहनों का क्या हुआ।