NH-130C पर चीखों का सन्नाटा… तेज रफ्तार कार ने छीनी जान, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!

NH-130C पर चीखों का सन्नाटा… तेज रफ्तार कार ने छीनी जान, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!”

गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा, विधायक के बेटे ने दिखाई इंसानियत

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे 130C पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको दहला दिया। जानकारी के अनुसार, भिरालाट के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव के पुत्र चित्रांश ध्रुव मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की पहचान टीमनपुर निवासी किसन नेताम के रूप में हुई है। फिलहाल गरियाबंद पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर मैनपुर थाने को प्रकरण स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस फरार आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।

गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है। त्योहारों के बीच एक परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गईं।