NH-30 पर गूंजी टक्कर की डरावनी आवाज!…खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बस, 12 घायल… दो CRPF जवान भी जख्मी!

NH-30 पर गूंजी टक्कर की डरावनी आवाज!…खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बस, 12 घायल… दो CRPF जवान भी जख्मी!

कांकेर में देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा — बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और बस के अंदर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।

घटना में कुल 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें CRPF के दो जवान भी शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक हाईवे पर किनारे खड़ा था और दृश्यता कम होने की वजह से बस चालक उसे नहीं देख पाया। अचानक बस ने पीछे से भीषण टक्कर मार दी, जिससे बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने भी मदद की।

SDOP मोहसिन खान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।