रक्तरंजित साजिश नाकाम!” बीजापुर में बड़ा नक्सली खुलासा — IED प्लांट करने पहुंचे 8 नक्सली दबोचे गए!
3 पर था लाखों का इनाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किए टिफिन बम, डेटोनेटर और शासन विरोधी बैनर — बड़ी वारदात से पहले ही साजिश ध्वस्त!
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है।
बासागुड़ा थाना क्षेत्र में डीआरजी, थाना बासागुड़ा और केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये नक्सली पुतकेल से पोलमपल्ली मार्ग पर IED प्लांट करने की साजिश रच रहे थे।
गिरफ्तार नक्सलियों के पास से टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली के तार, जमीन खोदने के औजार, और शासन विरोधी पर्चे-बैनर बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ी IED विस्फोट की साजिश नाकाम हो गई।
गिरफ्तार नक्सलियों में तीन पर सरकार ने इनाम घोषित किया था —
-
कोसा सोड़ी, नेण्ड्रा आरपीसी का CNM अध्यक्ष, निवासी नेण्ड्रा — ₹2 लाख का इनामी
-
जय सिंह माड़वी, कमलापुर आरपीसी का CNM सदस्य — ₹50 हजार का इनामी
-
मड़कम अंडा, कमलापुर आरपीसी का CNM सदस्य — ₹50 हजार का इनामी
अन्य गिरफ्तार नक्सलियों में सोड़ी हिड़मा, मुचाकी बुधरा उर्फ भद्रा, माड़वी राजू, माड़वी हिड़मा और देवा माड़वी शामिल हैं, जो सभी कमलापुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, ये सभी नक्सली भूमकाल मिलिशिया और आरपीसी इकाई से जुड़े सक्रिय सदस्य थे। सुरक्षाबलों ने मौके पर मिली सामग्री जब्त कर थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्रवाई की है। सभी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
🔺 सुरक्षाबलों की यह सफलता उस समय आई है जब नक्सली इलाके में त्योहारों के दौरान बड़ी वारदात की फिराक में थे। इस गिरफ्तारी से एक बड़ा हमला टल गया है।
