“जनप्रतिनिधि की कार से कुचला गया युवक!” रात में हुआ भयानक हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे — चालक फरार!

“जनप्रतिनिधि की कार से कुचला गया युवक!” रात में हुआ भयानक हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे — चालक फरार!

खम्हरिया गांव के पास भीषण टक्कर, सिम्स में उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम — पुलिस जांच में जुटी, कार जब्त

तखतपुर। बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा खम्हरिया गांव के पास हुआ, जहां जिला पंचायत सदस्य की कार और एक बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सिम्स बिलासपुर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान अश्वनी गंधर्व, निवासी तखतपुर के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया है और उसके मालिक व चालक की तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना रात की होने के कारण पहले प्राथमिकता घायल को उपचार दिलाने की थी, अब मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त कार में जनप्रतिनिधि स्वयं मौजूद थे या नहीं। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान वाहन कौन चला रहा था और क्या कोई अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।

⚠️ घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों है — लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जनप्रतिनिधि की गाड़ी इतनी तेज क्यों दौड़ाई जा रही थी? पुलिस अब इस पूरे हादसे की तह तक पहुंचने में जुटी है।