गरियाबंद में नक्सलियों का खौफनाक प्लान फेल! विस्फोटक डंप बरामद, जानलेवा साजिश नाकाम

गरियाबंद में नक्सलियों का खौफनाक प्लान फेल! विस्फोटक डंप बरामद, जानलेवा साजिश नाकाम

थाना शोभा के जंगल में पुलिस और CRPF ने बरामद किए IED बनाने के लिए छुपाए गए विस्फोटक, कुकर, टैबलेट और मेडिकल उपकरण; बड़ी नक्सली घटना टली।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद जिले के थाना शोभा अंतर्गत ग्राम रक्शापथरा के जंगल क्षेत्र में पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, कुकर, इलेक्ट्रिक स्विच, टैबलेट, इंजेक्शन और अन्य दवाइयां बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की उदंती एरिया कमेटी ने जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में आईईडी (IED) बनाने के लिए यह विस्फोटक डंप किया था। उनका मकसद पुलिस पार्टी और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाना था।

11 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के बाद जिला पुलिस बल गरियाबंदई-30 ऑपरेशन टीमBDS टीम और यंग प्लाटून 65 बटालियन CRPF ने रक्शापथरा, कोसमबुड़ा और भालूपानी के जंगल-पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।

सर्च के दौरान बीडीएस टीम ने एक पेड़ के पास पत्थरों के नीचे छुपा डंप पाया। खुदाई करने पर सुरक्षित तरीके से छिपाए गए विस्फोटक, कुकर, मेडिकल सामग्री और दवाइयां बरामद हुईं।

पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी नक्सलियों की विनाशकारी योजनाओं को नाकाम करने में एक बड़ी सफलता है। आसपास के जंगल क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी भी प्रकार की नक्सली गतिविधि को रोका जा सके।