बीजापुर के जंगल में IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भयानक IED विस्फोट देखने को मिला है। इस धमाके में कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को पहाड़ी जंगलों में फंसे माओवादियों ने अंजाम दिया है।

यह घटना बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र स्थित पुजारीकांकेर में हुई। एफओबी पुजारीकांकेर से कोबरा 206 बटालियन की टीम एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। तभी रास्ते में IED ब्लास्ट हो गया।

सुरक्षाबलों ने घायल जवान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, जवान की सेहत में अब सुधार आया है और वो खतरे से बाहर है।

शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

धमाके वाले इलाके में माओवादियों के छिपे होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। माओवादियों ने IED बिछाकर बड़ी संख्या में जवानों को निशाना बनाने की साजिश रची थी। हालांकि, वो अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके।