जशपुर के सनातन धर्म संत समाज के लोग 5 अक्टूबर को कैलाश गुफा में करेंगे बैठक, मारपीट और मंदिर संचालन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
जशपुर: जिला जशपुर के प्रमुख तीर्थ स्थल कैलाश गुफा में 21 सितंबर 2025 को हुई मारपीट की घटना के बाद सनातन धर्म संत समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, पाठ क्षेत्र के वरिष्ठ श्री सियाराम यादव के साथ मंदिर परिसर में समाज के अध्यक्ष श्री बभ्रुवाहन सिंह के पुत्र श्री राजु सिंह द्वारा मारपीट और धमकी दी गई।
घटना के विरोध में पाठ क्षेत्र के लगभग 100 गांवों के हजारों लोग 23 सितंबर को ग्राम पकरीटोली में बैठक कर एकजुट हुए और मामले की निंदा की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 अक्टूबर 2025 को कैलाश गुफा में एक विशाल आम सभा आयोजित की जाएगी।
आम सभा में चर्चा के मुख्य बिंदु निम्नलिखित होंगे:
-
21 सितंबर को हुई मारपीट के संबंध में विस्तृत जानकारी और कार्रवाई
-
कैलाश गुफा मंदिर का मुख्य पट खोलने और संचालन से जुड़े नियम
-
मंदिर में अनैतिक कृत्यों की रोकथाम
-
मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन के उपाय
-
मंदिर के समीप संस्था की जमीन से जुड़े मसले
सनातन धर्म संत समाज ने सभी पदाधिकारी, संस्थान के लोग, समाज के मुखिया और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। समाज ने अधिकारियों से भी मार्गदर्शन और स्वयं उपस्थित होने की अपील की है।

