अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक! दशहरा से दिवाली तक कब मिलेगा काम का मौका?

नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है—दशहरा, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। इन त्योहारों के बीच बैंकों का कामकाज भी काफी प्रभावित होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2025 का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक इस महीने देशभर में अलग-अलग राज्यों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे

 यानी अगर आपके पास कोई ज़रूरी बैंकिंग काम है तो पहले से प्लानिंग करना बेहद ज़रूरी है, वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 किन-किन दिनों पर रहेंगी छुट्टियां?

  • 2 अक्टूबर: गांधी जयंती और दशहरा – लगभग पूरे देश में बैंक बंद।

  • 6 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा – महाराष्ट्र, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल।

  • 7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती – हरियाणा, हिमाचल, कर्नाटक और पंजाब।

  • 10 अक्टूबर: केरल में स्थानीय अवकाश।

  • 11 अक्टूबर: दूसरा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)।

  • 12 और 19 अक्टूबर: संडे – पूरे देश में बैंक बंद।

  • 18 अक्टूबर: असम में काटी बिहू।

  • 20-21 अक्टूबर: दिवाली – कई राज्यों में बैंक बंद।

  • 22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा, आयुध पूजा, विश्वकर्मा दिवस – कई राज्यों में बैंक बंद।

  • 23 अक्टूबर: भाई दूज – कई राज्यों में अवकाश।

  • 24 अक्टूबर: मणिपुर में निंगोल चाककौबा।

  • 25 अक्टूबर: चौथा शनिवार – देशभर में बैंक बंद।

  • 26 अक्टूबर: रविवार।

  • 27 अक्टूबर: छठ पूजा – बिहार, झारखंड में बैंक बंद।

  • 31 अक्टूबर: सरदार पटेल जयंती – गुजरात में बैंक बंद।

 ध्यान रहे

अक्टूबर में लगातार त्योहार और वीकेंड की वजह से 21 दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी