विजयादशमी पर्व की तैयारियां पूरी…जलेंगे रावण…मगर भीड़ और ट्रैफिक का होगा असली इम्तिहान! जानिए कहां मिलेगी पार्किंग और कैसे पहुंचे मैदान तक…

रायपुर। राजधानी रायपुर विजयादशमी पर्व की रौनक में डूबने को तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी हजारों की भीड़ रावण दहन देखने उमड़ेगी, लेकिन असली चुनौती होगी भीड़ और ट्रैफिक को संभालने की। प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था की घोषणा की है, ताकि कहीं अफरातफरी की स्थिति न बने।

इस वर्ष शहर में रावण दहन के मुख्य आयोजन पांच प्रमुख स्थलों पर होंगे—

  • डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी दशहरा मैदान

  • रावणभाठा मैदान, भाठागांव

  • बी.टी.आई. ग्राउंड, शंकर नगर

  • चौबे कॉलोनी दशहरा मैदान

  • सप्रे शाला मैदान

🚦यातायात और पार्किंग व्यवस्था

  • डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान: फाफाडीह की ओर से आने वाले दर्शक खमतराई ओवरब्रिज होकर पहुंचेंगे और अपने वाहन कॉलोनी की गलियों व केंद्रीय विद्यालय के पास पार्क करेंगे।

  • रावणभाठा मैदान (भाठागांव): रिंग रोड-1 बस स्टैंड मार्ग पर पार्किंग की सुविधा, वहीं नेहरू नगर से आने वाले दर्शक अपने वाहन बस टर्मिनल के सामने खाली मैदान में खड़ा करेंगे।

  • बी.टी.आई. ग्राउंड (शंकर नगर): कचना-खम्हारडीह मार्ग को पार्किंग स्थल बनाया गया है, शंकर नगर मुख्य मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

  • चौबे कॉलोनी मैदान: जी.ई. रोड या अग्रसेन चौक से आने वाले लोग कॉलोनी की गलियों में पार्किंग करेंगे।

  • सप्रे शाला मैदान: बूढ़ातालाब पार्किंग और गांधी मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है।

👮 सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन

प्रशासन का अनुमान है कि इस बार भी भारी भीड़ उमड़ेगी। इसलिए हर स्थल पर पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से पूरी योजना तैयार की है ताकि लोग उत्सव का आनंद बिना किसी परेशानी के उठा सकें।