शराब के लिए मां की हत्या! सरगुजा का बेटा बना खुद ही अपराधी – जानिए पुलिस ने कैसे किया कार्रवाई

शराब के लिए मां की हत्या! सरगुजा का बेटा बना खुद ही अपराधी – जानिए पुलिस ने कैसे किया कार्रवाई

मां ने शराब के लिए पैसे देने से किया इनकार, बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर की निर्मम हत्या; आरोपी गिरफ्तार और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अम्बिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदम में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय सूखन साय ने अपनी ही मां तिजो बाई (50 वर्ष) की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की वजह थी मां द्वारा शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार।

मामले का खुलासा करते हुए सीतापुर SDOP राजेंद्र मंडावी ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि सूखन साय शराब का आदि है और पैसे नहीं मिलने पर अक्सर घरवालों से झगड़ा करता रहता था। इसी के चलते उसने अपनी मां के साथ जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूखन साय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया।

इस घटना ने स्थानीय समुदाय में शोक और आक्रोश दोनों ही पैदा कर दिया है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शराब की लत किस तरह परिवार और समाज के लिए घातक साबित हो सकती है।

You missed