कोरबा में रात का खौफ… लूट की सिलसिलेवार वारदातों के पीछे कौन था? पुलिस ने खोला राज़”
गिरोह का भंडाफोड़, कैश, बाइक और मोबाइल जब्त – 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी शामिल
कोरबा: शहर को दहशत में डालने वाली सिलसिलेवार लूट की वारदातों का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया। एक संगठित लुटेरा गिरोह पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों से लूटे गए दोपहिया वाहन, मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद कुमार उर्फ कल्लु (19), विष्णु उर्फ छोटू (18), विकास श्रीवास (20), राजा बाबू (21), संदीप दिवाकर (20), राहुल यादव (18) और दो नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।
कैसे करते थे वारदात?
-
22 सितंबर को बांकीमोंगरा और दर्री थाना क्षेत्र के बीच सुमेधा पुल पर अमित सिंह से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी गई। बदमाशों ने युवक को पुल से नीचे फेंकने तक की कोशिश की।
-
बलगी इलाके में एक युवती से लूटपाट की गई।
-
दर्री के एचपी पेट्रोल पंप पर कर्मचारी दिलबोध यादव को मारपीट कर नकदी लूटी गई।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की। एएसपी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर सेल, बांकीमोंगरा और दर्री पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अहम सुराग मिले और संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। इसके बाद गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।
