सरगुजा: आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सरगुजा जिले के थाना दरिमा और थाना लखनपुर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान टीम ने 16 लीटर महुआ शराब और 25 पाव सिंडिकेट व्हिस्की जब्त कर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
अलग-अलग जगहों से हुई बरामदगी
-
थाना दरिमा क्षेत्र के खाला निवासी सविता पासवान से 4 लीटर महुआ शराब जब्त।
-
संदीप केरकेट्टा से 4 लीटर महुआ शराब बरामद।
-
बरगवां निवासी कुंभकरण चौहान से 25 पाव सिंडिकेट व्हिस्की जब्त।
-
थाना लखनपुर क्षेत्र के तराजू निवासी मनोरंजन गुप्ता से 8 लीटर महुआ शराब बरामद।
मनोरंजन गुप्ता जेल दाखिल
मनोरंजन गुप्ता को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 40 ए एवं 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।
अधिकारियों और टीम की भूमिका
यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता और टी.आर. केहरी के नेतृत्व में की गई। ऑपरेशन में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, ओम प्रकाश गुप्ता और महिला सैनिक राजकुमारी एवं अंजू एक्का की अहम भूमिका रही।
