कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली है। रविवार को छिंदखड़क जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में 3 नक्सली ढेर कर दिए गए, जिनमें 1 महिला नक्सली भी शामिल थी।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम था। मृतक नक्सलियों की पहचान इस प्रकार है:
-
सरवन मड़काम – 8 लाख रुपये का इनामी, सीतानदी/रावस समन्वय एरिया कमेटी का सचिव।
-
राजेश उर्फ राकेश हेमला – 5 लाख रुपये का इनामी, नगरी एरिया कमेटी/गोबरा एलओएस कमांडर।
-
बसंती कुंजाम – 1 लाख रुपये की इनामी, मैनपुर-नुआपाड़ा की प्रोटेक्शन टीम सदस्य।
सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एसएलआर राइफल, पॉइंट 303 राइफल और 12 अन्य बंदूके समेत कई हथियार और नक्सलियों से जुड़ी अन्य चीजें बरामद की हैं।
कांकेर-गरियाबंद डीआरजी और बीएसएफ ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया और नक्सलियों के साथ हुई कड़ी मुठभेड़ में यह सफलता हासिल की।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी का कहना है कि माओवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, और नक्सली हिंसा छोड़कर पुनर्वास नीति अपनाने पर विचार करें।
यह कार्रवाई नक्सलियों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है और राज्य में सुरक्षा स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
