एसपी की नजर में नशे का खात्मा…गांजा और नशीले इंजेक्शन हुआ विधिवत नष्ट….

मनेन्द्रगढ़: पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के निर्देशानुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वर्ष 2021 से 2025 तक दर्ज कुल 16 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों—गांजा और नशीली इंजेक्शन—का विधिवत नष्टिकरण किया गया।

इस कार्यवाही के दौरान कुल 7 किलो 430 ग्राम गांजा, जिसकी बाजार कीमत 80,500 रुपये, और 131 नग नशीली इंजेक्शन, जिसकी कीमत 2,600 रुपये, को अधिकृत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।

पुलिस की मौजूदगी

नष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। मौके पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ ए. टोप्पोउप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तरसीला टोप्पोप्रभारी आबकारी अधिकारी शशीकला पैकरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

टीम की भूमिका

जिला आबकारी टीम और थाना प्रभारी एवं आरक्षकों की टीम ने कार्रवाई में भाग लिया। इसमें आरक्षक संजय पाण्डेय, लालसिंह पवार, संतोष सिंह, पुरुषोत्तम बघेल, जितेन्द्र मिश्रा, राकेश शर्मा, दीप नारायण तिवारी आदि शामिल थे।

पुलिस का संदेश

पुलिस विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना प्राथमिक जिम्मेदारी है और ऐसे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

मनेन्द्रगढ़ जिले में नशा तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से सतत अभियान चला रहे हैं।