रायपुर। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ में देवी मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन का दौर जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देवी मंदिरों में हुआ श्रृंगार
-
रायपुर की मां महामाया को पीली साड़ी पहनाकर पूजा की गई।
-
बस्तर की मां दंतेश्वरी का लाल फूलों से श्रृंगार किया गया।
-
डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रशासन की विशेष तैयारी
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कई विशेष इंतज़ाम किए हैं।
-
कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक विशेष कॉरिडोर बनाया गया है, ताकि पैदल और वाहन से आने वाले भक्तों को सुविधा मिले।
-
इस मार्ग पर 4 पेट्रोलिंग वाहन चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। ये वाहन सुरक्षा के साथ-साथ पीए सिस्टम से लगातार भक्तों को निर्देश भी देंगे कि पदयात्री सड़क के बाईं ओर चलें।
-
भीड़ नियंत्रण के लिए डोंगरगढ़ मंदिर परिसर में जिगजैग व्यवस्था की गई है, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।
